फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 'कोरोना वायरस से संक्रमित हैं गृह मंत्री अमित शाह', जानिए इस वायरल खबर का सच

विज्ञापन
कोरोना वायरस: फैक्ट चेक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की आंच अब देश के गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गई है। इन दिनों धड़ल्ले से एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वायरल हो रही तस्वीर में एक न्यूज चैनल के हवाले से ये दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जैसे ही गृह मंत्री के Covid-19 होने की खबर लोगों तक पहुंची, मिनटों में फॉरवर्ड की जाने लगी। इसके बाद यूजर्स ने अमित शाह के जल्द ठीक होने प्रार्थना शुरू कर दी। बिना ये सोचे कि क्या वायरल हो रही खबर तथ्य के हिसाब से सही है। किसी ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया कि सरकार की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर का असली सच।

कोरोना वायरस: फैक्ट चेक विशेष - फोटो : Amar Ujala
खबर- वायरल हो रही इस तस्वीर में एक निजी चैनल का लोगो देखा जा सकता है, जबकि नीचे ब्रेकिंग न्यूज में लिखा है "गृहमंत्री अमित शाह कोरोना की चपेट में, पिछले हफ्ते इटली घूमने गए थे, वापस आने पर जांच नहीं करवाई जिससे संक्रमण और ज्यादा फैल गया।"

सच- जब इस खबर का सच जानने की कोशिश की गई तो हमने पाया कि ये तस्वीर फोटोशॉप करके तैयार की गई है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इस दावे को झूठ बताया है। अमित शाह बिल्कुल ठीक हैं। बीते रोज अमित शाह की दीप जलाते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। पड़ताल में ये पोस्ट गलत साबित होती है।

 

 

विज्ञापन

कोरोना वायरस: फैक्ट चेक विशेष - फोटो : Amar Ujala
अगली बार से कोई इस तरह की खबर आपतक पहुंचाए तो पहले आप इसकी पड़ताल करें। इस तरह की फेक न्यूज से सतर्क रहिए और किसी भी खबर को फॉरवर्ड, शेयर करते वक्त ख्याल रखिए। खुद भी जागरुक रहें दूसरों को भी जागरुक करें।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख पार कर गई है। वहीं भारत में संक्रमितों की संख्या 4421 पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 114 पहुंच गया है। दुनिया में 275,883 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई दवाई नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें