फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जोधपुर में होली के दौरान हुई मारपीट को पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Thu, 21 May 2026 07:38 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ आदमी हाथ में डंडे लेकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मार खाने के डर से अपने घरों में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है। जहां चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हरकत की है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि होली के समय हुई जोधपुर की घटना है। वीडियो मार्च का है। इसका चुनाव के बाद की घटना से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोगों के साथ मारपीट की और हुड़दंग मचाया। 

वली उल्लाह नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद आज सुबह से भाजपा समर्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में हाहाकार मच गया।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो सीटी लाइव नाम के फेसबुक चैनल पर 5 मार्च 2026 को शेयर मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया था “जोधपुर में गुब्बारा फेंकने के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5-7 बदमाशों ने प्रतापनगर सदर बाजार में मचाया आतंक, कई गाड़ियों में तोड़फोड़” यहां से हमें पता चला कि यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। 

 

 

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट एबीपी न्यूज पर देखने के मिली। यहां इस रिपोर्ट को 4 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “राजस्थान के जोधपुर में होली के रंगों के बीच बदमाशों ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में होली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पहले महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कुछ घरों पर भी हमला किया गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो होली के दौरान का है। इसका पश्चिम बंगला चुनावों से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें