फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पुलिस गश्त के लिए बाइक देने के पुराने वीडियो को तमिलनाडु के नए सीएम की पहल बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 13 May 2026 07:20 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पुलिस को नई बाइक दिए जाने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विजय थलापति ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद यह काम किया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारियों को नई बाइक मिलते हुए नजर आ रही है। इस बाइक पर लिखा है पुलिस पेट्रोल तमिलनाडु पुलिस। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि विजय थलापति ने राज्य का मुख्यमंत्री बनते ही पुलिस अधिकारियों को नई बाइक बांटी है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो जनवरी का है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि पुलिस गश्त को 24 घंटे सक्रिय किया गया था। सेलम के SP ने उस समय बताया था कि हमने यह पहल यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू की है कि पुलिस सतर्क रहे। आपको बता दें उस समय राज्य में डीएमके की सरकार थी। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि विजय ने सीएम बनते ही सबसे पहला काम पुलिस को बाइक देने का किया है। ताकि पूरे राज्य में निगरानी रखी जा सके। 

अनुषिया (@anushiyaxx) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “CM विजय ने तुरंत एक अच्छी पहल की है। इसके साथ ही TASMAC को भी बंद कर देना चाहिए।’’ पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन




इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो पॉलिमर न्यूज नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। वीडियो को जनवरी में प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “सेलम के एसपी ने कहा अब से, गश्त 24 घंटे सक्रिय रहेगी... हमने यह पहल यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू की है कि पुलिस सतर्क रहे,"

 

 

आगे हमें यह वीडियो पॉलिमर न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिली। इस वीडियो को 25 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था "सेलम के एसपी ने कहा अब से, गश्त 24 घंटे सक्रिय रहेगी। हमने यह पहल यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू की है कि पुलिस सतर्क रहे”

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि यह वीडियो जनवरी से इंटरनेट पर मौजूद है। लेकिन विजय ने सीएम पद की शपथ मई 2026 में ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें