व्हाट्सएप पर यूजर्स तस्वीरें डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे तो वहीं इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा फेसबुक पर लिंक, तस्वीरें पोस्ट करने में यूजर्स को परेशानी हो रही थी। वहीं ट्विटर पर भी लोगों को नोटिफिकेशन भेजने में परेशानी हो रही थी।
हालांकि बुधवार रात साढ़े नौ बजे के पहले तक ट्विटर ठीक काम कर रहा था, लेकिन उसके बाद इसका सर्वर भी डाउन हो गया था, जिसके बारे में 'ट्विटर सपोर्ट' ने ट्वीट कर समस्या की बात स्वीकारी थी।