306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले ही ओवर में हेनरी निकोल्स के रूप में पहला झटका लगा। पहले ओवर की पांचवी गेंद पर क्रिस वोक्स ने निकोल्स को शून्य पर पवेलियन भेजा।
निकोल्स के आउट होने के बाद विलियमसन और गुप्टिल ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन छठे ओवर की दूसरी ही गेंद पर आर्चर ने गुप्टिल को बटलर के हाथों कैच करवा दिया। बटलर ने बाईं तरफ डाईव लगाते हुए जबरदस्त केच पकड़ा और गुप्टिल को 8 रन पर आउट कर दिया।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान विलियमसन और रोस टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी शुरू की लेकिन दूसरी छोर पर खड़े विलियमसन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मार्क वुड द्वारा रनआउट हो गए। आउट होने से पहले विलियमसन ने 40 गेंदों में 27 रन बनाए।
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बेयरस्टो के 106 और जेसन रॉय के 60 रनों की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए।इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 306 रनों का लक्ष्य दिया है।
इंग्लैंड की तरफ से बेयरस्टो ने सबसे अधिक 106 रन बनाए तो वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट, हेनरी और नीशम ने 2-2 विकेट लिए।
इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि 19वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड को रॉय के रूप में पहला झटका लगा।
60 रन के स्कोर पर जेसन रॉय ने नीशम की गेंद पर सेंटनर को कैच दे दिया और पवेलियन लौट गए। जिस वक्त रॉय आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 123 रन था। रॉय के आउट होने के बाद रूट और बेयरस्टो ने पारी को आगे बढ़ाया, दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।
इस दौरान बेयरस्टो ने चौके के साथ लगातार अपना दूसरा शतक भी पूरा किया। बेयरस्टो ने मात्र 95 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
हालांकि इससे पहले कि दोनों पारी को आगे बढ़ा पाते, 31वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ट ने रूट को लाथम के हाथों कैच करवाकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। आउट होने से पहले रूट ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए।
रूट के आउट होने के बाद पारी को संभालने आए विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने तेजी से रन बटोरना शुरू किया लेकिन 32वें ओवर की चौथी ही गेंद पर मैट हेनरी ने बेयरस्टो को बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया और बेयरस्टो की पारी का अंत किया।
बेयरस्टो के आउट होने के थोड़ी देर बाद ही बटलर भी चलते बने, 35वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर बोल्ट ने बटलर को विलियमसन के हाथों कैच करवाकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। बटलर ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 11 रन बनाए।
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टॉ, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड.
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जिमी नीशाम, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट.