फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर हुआ ठीक, रात भर की परेशानी के बाद सुबह मिली राहत

Thu, 04 Jul 2019 06:25 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
social media
विज्ञापन

भारत समेत दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर का सर्वर बुधवार की रात डाउन हो गया था। रात भर परेशान रहे उपयोगकर्ताओं को गुरुवार की सुबह राहत मिली। फेसबुक और ट्विटर ने ट्वीट कर सर्वर ठीक होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

 


फेसबुक ने गुरुवार सुबह पांच बजे के बाद ट्वीट कर लिखा कि हमारे एप्लिकेशन और प्लेटफॉर्म्स पर उपयोगकर्ताओं को तस्वीरें, वीडियो और अन्य फाइल भेजने में दिक्कतें आ रही थी। समस्या दूर कर ली गई है। यूजरों को हुई परेशानी के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने भी ट्वीट कर कहा कि समस्या का लगभग 100 प्रतिशत समाधान हो गया है। कुछ लोगों को दिक्कतें हो सकती है, लेकिन लगभग सभी की समस्याएं दूर कर दी गई है। आपके संयम रखने के लिए धन्यवाद।
 


मालूम हो कि बुधवार रात करीब नौ बजे के बाद से उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो रही थी। यूजर्स को अपडेट करने से लेकर तस्वीरें पोस्ट और डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही थी। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने के बारे ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था और इस बीच ट्विटर का सर्वर भी डाउन हो गया। फेसबुक और ट्विटर ने बात स्वीकारते हुए उपयोगकर्ताओं को हो रही परेशानी के लिए खेद प्रकट किया था। 

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर यूजर्स तस्वीरें डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे तो वहीं इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा फेसबुक पर लिंक, तस्वीरें पोस्ट करने में यूजर्स को परेशानी हो रही थी। वहीं ट्विटर पर भी लोगों को नोटिफिकेशन भेजने में परेशानी हो रही थी। 

हालांकि बुधवार रात साढ़े नौ बजे के पहले तक ट्विटर ठीक काम कर रहा था, लेकिन उसके बाद इसका सर्वर भी डाउन हो गया था, जिसके बारे में 'ट्विटर सपोर्ट' ने ट्वीट कर समस्या की बात स्वीकारी थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें