फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को अलग देश बताने की फेसबुक ने सुधारी गलती, मांगी माफी

Thu, 28 Mar 2019 01:26 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को एक अलग देश बता दिया। इस पर विवाद बढ़ने के बाद फेसबुक ने अपनी गलती में सुधार करते हुए माफी मांग ली है। दरअसल, फेसबुक के सायबर सिक्योरिटी पॉलिसी प्रमुख नैथनियल ग्लेचर ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग एक स्वतंत्र राष्ट्र बताया। 

विज्ञापन


आपत्ति के बाद ब्लॉग से इस संदर्भ को हटाया गया। फेसबुक ने कहा कि कश्मीर पर हुई गलतफहमी को लेकर हम माफी चाहते हैं। फेसबुक ने कहा, ‘दरअसल, हम ऐसे देश और क्षेत्रों को सूचीबद्ध कर रहे थे, जिन पर ईरानी नेटवर्क का प्रभाव था। ऐसे में हमने गलती से कश्मीर को भी इस सूची में शामिल कर लिया। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। हमने ब्लॉग में सुधार कर लिया है। हम किसी भी तरह की गलतफहमी को लेकर माफी चाहते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेचर ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कश्मीर भारत से अलग एक सत्ता है। हमने ऐसे हजारों फर्जी पेजों और अकाउंट को हटाया है, जो आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहे थे। इनमें 513 पेज, समूह और अकाउंट शामिल हैं जो मिस्त्र, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, इटली, कश्मीर, कजाकिस्तान और व्यापक स्तर पर मिडिल ईस्ट राष्ट्र और उत्तरी अफ्रीका से चलाए जा रहे थे। आपत्ति के बाद कश्मीर का नाम इस सूची से अलग किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें