फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक ने की तैयारी

Mon, 30 Jul 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर लगातार आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब कंपनी इन पर लगाम लगाने के लिए कंटेंट समीक्षक तैयार कर रही है। फेसबुक का कहना है कि वह 7,500 से ज्यादा कंटेंट समीक्षक तैयार कर रहा है, जो नफरत फैलानेवाले विचारों, आतंकवाद और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी कंटेंट की प्लेटफार्म पर समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन


कंटेंट समीक्षक कर्मचारियों में फुल टाइम और कॉन्ट्रैक्ट आधारित कर्मचारी शामिल हैं। इसमें फेसबुक के पार्टनर कंपनियों के कर्मचारी भी होंगे, जो दुनिया के सभी टाइम जोन में 50 भाषाओं में काम करेंगे। 

फेसबुक में ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट एलेन सिल्वर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, इतने बड़े पैमाने पर कंटेंट की समीक्षा पहले कभी नहीं की गई थी। आखिरकार इससे पहले ऐसा प्लेटफार्म भी तो नहीं था, जहां अलग-अलग भाषाओं के अलग-अलग देशों के ढेर सारे लोग आपस में बात करते हैं। हम इस चुनौती की विशालता और जिम्मेदारी को समझते हैं। सिल्वर ने आगे कहा, ‘भाषा की दक्षता महत्वपूर्ण है और यह हमें चौबीस घंटे कंटेंट की समीक्षा करने में सक्षम बनाती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें