फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीयों को Facebook ने किया निराश, दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान

Fri, 26 Jan 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबों फेसबुक यूजर्स के लिए गणतंत्र दिवस की शुरुआत इस निराशा के साथ हुई कि यह सोशल साइट रात 12 बजे खुली ही नहीं। देशप्रेम में डूबे लाखों लोग एक दूसरे को मेसेंजर पर ना तो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे पाए और ना ही फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट कर पाए। दरअसल फेसबुक एडमिन के मुताबिक साइट किसी तकनीकी कारणों से बंद करनी पड़ी। 

विज्ञापन


इस दौरान भारत में फेसबुक के लाखों यूसरों को परेशानी हुई। पेशेवरों के लिए भी फेसबुक एक जरूरी जरिया है तो इसके ठप होनें से उनके लिए भी परेशानियां खड़ी हो गईं। इसके इंतजार में कई यूजर्स फेसबुक पर टकटकी लगाए रहे लेकिन काफी देर तक फेसबुक यूजरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दें कि 2017 के एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में फेसबुक के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं।

इस दौरान कई बार फेसबुक शुरू हुआ लेकिन फिर बंद हो गया। 15 मिनट के अंतराल में कई बार साइट आई तो गई बार गई। जिस वक्त फेसबुक आने और जाने का क्रम चल रहा था। लाखों यूजर भारत में इसके शिकार हो रहे थे। 
विज्ञापन


आखिरकार पंद्रह मिनट की देरी के बाद पूरी तरह से फेसबुक ने अपनी सेवाएं शुरू कीं और यूजरों की जान में जान आई। जैसा कि भारतीय समय अनुसार गणतंत्र दिवस की शुरुआत पर देशभक्ति के त्योहार को सेलेब्रेट करने वाले इस इंतजार में थे कि वो जल्द से जल्द भारतीय गणतंत्र पर फेसबुक के जरिए अपना उत्साह रख पाएं तो इसमें उन्हें कहीं न कहीं निराशा हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें