सेफ्टी चेक के जरिए पाकिस्तान से हजारों मील दूर लोगों से लाहौर धमाकों में फंसे होने की बात पूछे जाने पर फेसबुक ने माफी मांगी है। रविवार को लाहौर पार्क में हुए आत्मघाती हमले में बच्चों समेत 70 से ज्यादा की मौत हो गई थी।
किसी भी त्रासदी के बाद फेसबुक का सेफ्टी चेक सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है, जिससे यूजर्स दूसरों को अपने सुरक्षित होने की सूचना दे सकते हैं। सोशिल मीडिया ने इस पूरे मामले के लिए एक 'बग' को जिम्मेदार ठहराया है।
रविवार के हमले की जिम्मेदारी कथित चरमपंथी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है, जिसने ईस्टर के मौके पर ईसाइयों को निशाना बनाया।
फिलहाल फेसबुक के दावों की पुलिस जांच कर रही है। पाकिस्तान धमाकों के बाद अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, हवाई में रहने वालों को भी अपने सुरक्षित होने की जानकारी देने को कहा गया था।