फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली मामला: परमबीर सिंह के खिलाफ जारी की गई जमानती वारंट रद्द, चांदीवाल आयोग ने लिया फैसला

Mon, 29 Nov 2021 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

तत्कालीन गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए वसूली के आरोपों की जांच के लिए चांदीवाल आयोग का गठन किया गया था।
विज्ञापन
परमबीर सिंह आयोग के सामने पेश होते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे चांदीवाल  आयोग के सामने पेश हुए। पूछताछ के बाद चांदीवाल कमीशन ने परमबीर सिंह के खिलाफ जारी की गई जमानती वारंट को रद्द कर दिया है।  आयोग ने परमबीर सिंह पर जुर्माना लगाते हुए आदेश दिया है कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष में 15,000 रुपये जमा कराएं।

विज्ञापन


इस साल मार्च में किया गया था आयोग का गठन
तत्कालीन गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया था। पैनल ने इससे पहले सिंह पर कई मौकों पर पेश होने में विफल रहने के लिए जुर्माना लगाया था और उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया था। गौरतलब है कि परमबीर सिंह को एंटीलिया बम कांड के बाद मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर दिया गया था।  स्थानांतरित होने के बाद परमबीर ने देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा था कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से शहर में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये प्रति माह इकट्ठा करने के लिए कहा था।

एक अदालत ने परमबीर को फरार घोषित कर दिया था
वसूली मामले में जब कई दिनों तक परमबीर सिंह नजर नहीं आए तो यहां की एक अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद जुहू स्थित उनके फ्लैट के बाहर एक नोटिस चिपका दिया गया है।
विज्ञापन


चांदीवाल आयोग ने परमबीर सिंह को 'प्रोडक्शन वारंट' भेजा
चांदीवाल आयोग ने  मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को 'प्रोडक्शन वारंट' भेजकर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए 30 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है।  'प्रोडक्शन वारंट' के तहत जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उस समय पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें