फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की अहम टिप्पणी: बांग्लादेश के साथ सकारात्मक रचनात्मक संबंध चाहता है भारत, किस बात पर विवाद?

Sat, 14 Nov 2026 09:10 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

विदेश मंत्रालय ने एक अहम टिप्पणी में कहा है कि भारत पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के साथ सकारात्मक रचनात्मक संबंध चाहता है। दोनों देशों में कॉन्सुलर वार्ता टाले जाने के बीच आया ये बयान अहम है। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की लाहौर यात्रा पर भी टिप्पणी की। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव चल रहा है और अगले हफ्ते प्रस्तावित द्विपक्षीय कॉन्सुलर वार्ता को टाल दिया गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा, बांग्लादेश के साथ भारत सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है। इसी के अनुरूप, व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में हमारे तय तंत्रों के तहत पहल की गई है और बैठकें आयोजित की गई हैं।

कॉन्सुलर वार्ता का अगला दौर, जिसमें यात्रा संबंधी संशोधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी, दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार किसी तारीख पर आयोजितकिया जाएगा। भारत इन मौजूदा तंत्रों के माध्यम से, तकनीकी स्तर सहित, बांग्लादेश के साथ सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला है। इसका समाधान कानून के अनुरूप होगा। बता दें कि 5 अगस्त को बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल मीडिया संवाद के बाद ढाका ने उन्हें प्रत्यर्पित करने की अपनी मांग दोहराई है।

भारत ने इस घटनाक्रम से खुद को अलग रखते हुए कहा कि नई दिल्ली की इसमें कोई भूमिका नहीं थी और न ही उसने हसीना की टिप्पणियों का समर्थन किया। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में तनाव आ गया है। 78 वर्षीय हसीना अगस्त 2024 में अपनी सरकार गिरने के बाद भारत में रह रही हैं।

मान की लाहौर यात्रा पर कहा, तय राष्ट्रीय नीति के तहत दी जाती है मंजूरी
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्राओं की राजनीतिक मंजूरी एक तय राष्ट्रीय नीति के तहत दी जाती है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस्लामाबाद के प्रति नई दिल्ली के सख्त कूटनीतिक रुख को दोहराते हुए मंत्रालय ने यह बात कही। मंत्रालय का यह बयान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका कार्यालय लाहौर में 27-29 नवंबर तक होने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी लेने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने पंजाब विधानसभा में भगवंत मान ने पुष्टि की थी कि उन्हें लाहौर में होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें