यात्रा के दौरान एस जयशंकर यूक्रेन पर रूसी हमले के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जयशंकर दो से चार जून तक स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में रहेंगे और प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद चार से छह जून तक चेक गणराज्य में रहेंगे।
विदेशमंत्री एस जयशंकर गुरुवार को स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों यूरोपीय देशों के साथ रिश्तों को मजबूती देना है।
विज्ञापन
इस दौरान वह यूक्रेन पर रूसी हमले के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जयशंकर दो से चार जून तक स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में रहेंगे और प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर से मुलाकात करेंगे। वे स्लोवाकिया के विदेश मंत्री इवान कोरकॉक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
जयशंकर वहां ग्लोबसेक 2022 फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इसमें वह हिंद प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों में दोस्ती को अगले स्तर पर ले जाने के विषय पर संबोधित करेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर स्कैलेनबर्ग से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जयशंकर चार से छह जून तक चेक गणराज्य में रहेंगे। यहां वे विदेश मंत्री जेन लिपाव्सकी से अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे। जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान वहां बसे भारतीयों से भी बात करेंगे।