महाराष्ट्र के परभानी जिले में एक शुगर फैक्ट्री के टरबाइन में धमाका धमाका हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिगणापुर स्थित लक्ष्मी नरसिम्हा चीनी मिल में आज दोपहर लगभग दो बजे विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल तरकासे ने बताया कि मरने वाले की पहचान शेख युसुफ (65) के रूप में की गई है।