फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो में हुआ धमाका, बैग में मिला विस्फोटक

Sun, 07 Aug 2016 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रियो ओलंपिक का आगाज तेज विस्फोट और मीडिया टेंट पर गोलीबारी से व्यवधान के साथ हुआ। ओलंपिक गेम के उद्घाटन के मौके पर खेल परिसर के बाहर भारी भीड़ थी। अंदर प्रतियोगिता चल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच साइकिल रेस के दौरान फिनिशिंग लाइन के करीब जोरदार धमाके की आवाज हुई। इसके अलावा एक अन्य घटना में पत्रकारों के टेंट पर किसी ने गोली चला दी। धमाके की घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि रियो में सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं। भारतीय राजदूत सुनील लाल वहां कैंप कर रहे हैं आर उनके लगातार संपर्क में हैं। 

साइकिल ट्रैक की कोपाकबाना फिनिश लाइन के पास ब्राजीलियाई सेना के बम निरोधक दस्ते को देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दस्ते ने विस्फोटक को नियंत्रित धमाका करके नष्ट कर दिया। घटनास्थल के आसपास लोगों को नहीं जाने दिया गया। धमाके की तेज आवाज से चारों तरफ अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में डियाडोरो में लोग तब चौंक गए जब एक गोली मीडिया के टेंट के आरपार हो गई। गोली की वजह से टेंट की छत में हुआ छेद साफ देखा जा सकता था। इससे पहले रियो में शुक्रवार को भी पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया था, जबकि हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरक्षा बलों और वॉलंटियरों को भारी भीड़ से जूझना पड़ा।
  BREAKING: Loud blast heard near Olympics cycling course, bomb squad on site - Reuters witness (Source: Reuters) — ANI (@ANI_news) August 6, 2016

 
विज्ञापन

सुषमा ने किया ट्वीट, सभी भारतीय सुरक्षित

रियो में धमाके की खबर के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि वे रियो में भारतीय राजदूत सुनील लाल के संपर्क में और उन्होंने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
  Rio Blast - Indian Ambassador Sunil Lal is camping in Rio and in constant touch with me. All are safe. @sandeepsonu000 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 6, 2016
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें