फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एक्सप्लेनर: फ्री फायर इंडिया की वापसी में क्या खास, भारत में इस मोबाइल गेम पर पहले क्यों लगा था प्रतिबंध?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Thu, 29 Oct 2026 06:05 AM IST

सार

फ्री फायर इंडिया 28 अक्तूबर से भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। नए संस्करण में खास फीचर्स के साथ कई सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। 2022 में सुरक्षा कारणों से इस गेम पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री फायर इंडिया - फोटो : Youtube (@FreeFireIndiaOfficial)

मोबाइल गेम फ्री फायर एक बार फिर चर्चा में है। 28 अक्तूबर से फ्री फायर इंडिया डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए संस्करण में भारतीय कंटेंट, डेटा सुरक्षा और जिम्मेदारी से गेम खेलने पर जोर दिया गया है। 

आखिर फ्री फायर क्या है? नए संस्करण में क्या-क्या खास है? भारत में इस पर बैन क्यों लगा था? आइए जानते हैं...

क्या है फ्री फायर?

फ्री फायर एक मोबाइल बैटल रॉयल गेम है, जिसे सिंगापुर की कंपनी गरेना ने विकसित किया है। इसे 4 दिसंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। इस गेम में खिलाड़ी एक आइलैंड पर उतरते हैं, हथियार और दूसरे जरूरी संसाधन जुटाते हैं और बाकी खिलाड़ियों से मुकाबला करते हैं। खिलाड़ी अकेले या टीम बनाकर खेल सकते हैं। मुकाबले में आखिरी तक बचे रहने वाले खिलाड़ी या टीम को विजेता माना जाता है।

गेम में अलग-अलग क्षमताओं वाले कैरेक्टर, हथियार, कॉस्ट्यूम और कई तरह के इन-गेम इवेंट मिलते हैं। इसका गेमप्ले कम समय में मुकाबला करने और खिलाड़ियों को लगातार बदलती परिस्थितियों में रणनीति बनाने का मौका देता है। यही वजह है कि यह मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ।

गरेना की परेंट कंपनी सी लिमिटेड है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में कंपनी के गेमिंग कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 28.4% बढ़कर 55.91 करोड़ अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। इसी दौरान गेम में पैसे खर्च करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में 17.8% और गेम से होने वाली बुकिंग्स में 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुकिंग्स का मतलब गेम के अंदर खरीदे जाने वाले आइटम और अन्य सेवाओं के बदले मिलने वाली रकम से है।

फ्री फायर इंडिया अभी चर्चा में क्यों है?

गरेना ने 28 अक्तूबर से फ्री फायर इंडिया को भारतीय खिलाड़ियों के लिए अलग मोबाइल गेम के रूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया है। इसे एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स एप्पल एप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। यह पुराने फ्री फायर का अपडेट नहीं, बल्कि भारत के लिए तैयार अलग संस्करण है।

इसकी वापसी से पहले 26 अक्तूबर को गरेना के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों के नाम बदलकर फ्री फायर इंडिया ऑफिशियल और फ्री फायर इंडिया ई-स्पोर्ट्स किए गए थे। इसके बाद गेम की वापसी को लेकर चर्चा तेज हुई। कंपनी ने नए संस्करण में भारतीय खिलाड़ियों के लिए स्थानीय कंटेंट, डेटा सुरक्षा और जिम्मेदारी से गेम खेलने पर विशेष जोर दिया है।

फ्री फायर इंडिया - फोटो : Youtube (@FreeFireIndiaOfficial)

नए फ्री फायर इंडिया में क्या-क्या खास है?

1. दिवाली पर खास कैंपेन
गरेना ने गेम की वापसी के साथ दिवाली कैंपेन की घोषणा की है। यह कैंपेन 15 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसमें भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और समुदायों से प्रेरित आर्टवर्क, कॉस्ट्यूम और खास इन-गेम कंटेंट शामिल किए जाएंगे। इसका उद्देश्य गेम के भीतर भारतीय त्योहारों और सांस्कृतिक विविधता से जुड़ा अनुभव देना है।

2. कम क्षमता वाले स्मार्टफोन पर भी खेलने की सुविधा
भारत में सभी खिलाड़ी महंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते। इसे ध्यान में रखते हुए गरेना ने कहा है कि फ्री फायर इंडिया को अलग-अलग क्षमता वाले फोन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें कम रैम और प्रोसेसिंग क्षमता वाले एंट्री-लेवल फोन से लेकर महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक शामिल हैं।

हालांकि, कंपनी ने सभी स्मार्टफोन की पूरी सूची जारी नहीं की है। इसलिए गेम डाउनलोड करने से पहले अपने फोन की अनुकूलता और एप स्टोर पर दी गई तकनीकी जरूरतों की जांच करना बेहतर होगा।

3. कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए अभिभावकों की अनुमति
नए संस्करण में कम उम्र के खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। गरेना के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को ऑनलाइन खेलने के लिए माता-पिता या अभिभावक की अनुमति लेनी होगी। गेम के आधिकारिक एफएक्यू के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के समय ऐसे यूजर्स को ओटीपी सत्यापन के लिए माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर देना होगा।

गेम की उम्र संबंधी रेटिंग भी एप स्टोर पर दी गई है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग अलग हो सकती है, इसलिए डाउनलोड करने से पहले संबंधित एप स्टोर पर मौजूदा रेटिंग और शर्तें देखना जरूरी है।

4. खेलने के समय पर सीमा और ब्रेक रिमाइंडर
फ्री फायर इंडिया में खिलाड़ियों को नियमित अंतराल पर ब्रेक लेने के रिमाइंडर दिए जाएंगे। इसके साथ रोजाना गेम खेलने के समय पर सीमा लगाने की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को लगातार लंबे समय तक गेम खेलने से बचाना और स्क्रीन टाइम को संतुलित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

5. गेम के भीतर खर्च पर नियंत्रण
फ्री फायर इंडिया मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन इसमें इन-एप खरीदारी की सुविधा भी है। खिलाड़ी गेम में डायमंड और दूसरी चीजें खरीद सकते हैं। डायमंड का इस्तेमाल कैरेक्टर, कॉस्ट्यूम और दूसरे गेम आइटम हासिल करने के लिए किया जाता है।

गरेना ने नए संस्करण में खर्च को नियंत्रित करने के लिए सीमा लगाने की व्यवस्था बताई है। इसका उद्देश्य अनियंत्रित खर्च को कम करना है। हालांकि, कंपनी की लॉन्च घोषणा में खर्च की सीमा की सटीक रकम नहीं बताई गई है।

6. यूजर्स का डेटा भारत में रखने की योजना
गरेना के मुताबिक, फ्री फायर इंडिया का डेटा भारत में मौजूद स्थानीय क्लाउड सर्वरों पर होस्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि नए संस्करण में डेटा सुरक्षा के उपायों को मजबूत किया गया है और भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

7. गेमप्ले और दूसरे फीचर्स
फ्री फायर इंडिया में बैटल रॉयल के अलावा क्लैश स्क्वॉड जैसे मुकाबले और दोस्तों के साथ खेलने की सुविधा मिलती है। गेम की लिस्टिंग में 50 से ज्यादा कैरेक्टर, अपनी पसंद के कपड़े चुनने और क्राफ्टलैंड के जरिए अपने मैप बनाने और साझा करने जैसी सुविधाओं का भी जिक्र है। इसके अलावा, तेजी से मुकाबला करने के लिए चार बनाम चार मोड भी शामिल है।

फ्री फायर इंडिया - फोटो : ffindia.garenaind.com

भारत में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की योजना

गरेना ने भारत में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों के साथ काम करने की योजना बताई है। इसमें जमीनी स्तर की प्रतियोगिताएं, कॉलेज टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच बनाने के अवसर शामिल हैं।

कंपनी का लक्ष्य भारतीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी गेमिंग में हिस्सा लेने, अपने कौशल को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के अधिक अवसर देना है। इसके जरिए देश में ई-स्पोर्ट्स का विस्तार करने की योजना है।

गरेना इंडिया के ऑपरेशंस प्रमुख वैभव दास मुंद्रा के मुताबिक, कंपनी भारतीय खिलाड़ियों को परिचित गेमिंग अनुभव देने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार गेमिंग को प्रोत्साहित करना चाहती है।

फ्री फायर इंडिया - फोटो : ffindia.garenaind.com

भारत में फ्री फायर पर बैन क्यों लगा था?

14 फरवरी 2022 को भारत में मूल फ्री फायर की उपलब्धता बंद हो गई थी। उस समय केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के बीच कई मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई थी। इस धारा के तहत सरकार निर्धारित परिस्थितियों में ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच रोक सकती है।

सरकार की चिंता यह थी कि कुछ एप्स भारतीय यूजर्स का डेटा इकट्ठा करके विदेशों में मौजूद सर्वरों तक पहुंचा सकते हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की निजता को खतरा हो सकता है। 

लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री फायर मैक्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहा। यही वजह है कि कई भारतीय खिलाड़ी मैक्स के जरिए गेम खेलते रहे। हालांकि, उस समय एप्पल एप स्टोर से दोनों संस्करण हटा दिए गए थे। 

फ्री फायर मैक्स मूल गेम का बेहतर ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स वाला संस्करण है। गरेना ने इसे 28 सितंबर 2021 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था। दोनों गेम का बुनियादी गेमप्ले समान है, लेकिन मैक्स में विजुअल क्वालिटी बेहतर है।

फ्री फायर इंडिया की वापसी में इतना समय क्यों लगा?

अगस्त 2023 में गरेना ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए फ्री फायर इंडिया नाम से अलग संस्करण लाने की घोषणा की थी। कंपनी ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया और 5 सितंबर 2023 को लॉन्च की योजना रखी। हालांकि, लॉन्च से ठीक पहले इसे टाल दिया गया और उस समय नई तारीख घोषित नहीं की गई। इसके बाद खिलाड़ियों को गेम की वापसी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next