फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की राय: कोरोना, एंटीबॉडी के असर पर गहरी समझ के लिए बड़ी आबादी पर सर्वे महत्वपूर्ण

Sun, 25 Jul 2021 04:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • चौथे राष्ट्रीय सीरो सर्वे के बाद विशेषज्ञों की राय है कि हमें संक्रमण के प्रसार को लेकर गंभीर होने की जरूरत है क्योंकि यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कोरोना के वैरिएंट किस तेजी से फैल रहे हैं और इन पर एंटीबॉडी का कितना असर होता है
विज्ञापन
कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा चौथे राष्ट्रीय सीरो सर्वे के आंकड़े जारी किये जाने के बाद विशेषज्ञों ने राय दी है कि कोरोना महामारी और उस पर एंटीबॉडी के असर को गहराई से समझने के लिए यह काफी नहीं बल्कि बड़ी आबादी पर सर्वे किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मुंबई के नानावती मैक्स सुपर स्पेशनिटी अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन व संक्रमण विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ राहुल ताम्बे ने कहा, चौथे सीरो सर्वे में 28,975 नागरिकों और 7252 स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। यह काफी नहीं है, बीमारी को अच्छी तरह समझने के लिए सर्वे का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। हमें संक्रमण के प्रसार को लेकर गंभीर होने की जरूरत है क्योंकि यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कोरोना के वैरिएंट किस तेजी से फैल रहे हैं और इन पर एंटीबॉडी का कितना असर होता है।

एंटीबॉडी का मतलब यह नहीं कि संक्रमण नहीं होगा
डॉ ताम्बे ने कहा, शरीर में एंटीबॉडी मौजूद होने का यह मतलब कतई नहीं है कि संक्रमण की चपेट में नहीं आ सकते। हां यह जरूर है कि लक्षण अधिक गंभीर नहीं होंगे। हालांकि आईसीएमआर यह भी दावा कर चुका है कि एंटीबॉडी होने पर संक्रमित होने वालों की हालत नहीं बिगड़ेगी।
विज्ञापन


टीकाकरण बहुत जरूरी
वोकहार्ड अस्पताल की पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ सोनम सोलंकी ने कहा, इन सबके बीच टीकाकरण सबसे सशक्त हथियार है। कोरोना को मात देने के लिए जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण होना चाहिए। टीका लगने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या कम होगी। इसके साथ सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें