फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से निष्कासित पूर्व सांसद जगदीश राणा भाजपा में शामिल

Tue, 24 May 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बसपा से निष्कासित पूर्व सांसद जगदीश राणा ने आखिरकार सोमवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि बसपा से निकाले जाने के बाद उनके सपा में जाने की संभावना थी, लेकिन देवबंद उपचुनाव के बाद तक बदले सियासी गणित के बाद जगदीश राणा दल-बल के साथ सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।

पूर्व सांसद जगदीश राणा पिछली लोकसभा में बहुजन समाजवादी पार्टी से सांसद रहे। इससे पहले वह सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले दिनों बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन


बसपा से निष्कासित होने के बाद माना जा रहा था कि राणा परिवार फिर से सपा में शामिल होकर घर वापसी करेगा। सैफई महोत्सव के दौरान राणा कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के साथ सैफई महोत्सव में भी शामिल हुए थे। ऐसे में उनके जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, पिछले कई दिनों से वह भाजपा के संपर्क में थे।

आखिरकार उन्होंने सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

जगदीश राणा के भाजपा में शामिल होने से सियासी अटकलें तेज

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
माना जा रहा है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में राजपूत मतों को रिझाने के लिए राणा को पार्टी में एंट्री दी है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से राणा परिवार के किसी सदस्य को देवबंद या बेहट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में भी उतारा जा सकता है।

राणा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन भोपाल सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, धमेंद्र सिंह, अश्वनी कांबोज, सुधीर कुमार, चंदरुप सिंह, राजबीर सिंह, मुल्कीराज सैनी, राजकुमार सिंह, सुशील राणा, रविंद्र राणा, विजय बहादुर सिंह, राजसिंह राणा, किरणपाल सिंह, महीपाल सिंह राठौर, ध्यानसिंह सरपंच, रामेंद्र, तेजबीर, आदित्य राणा, कुशलपाल सिंह, विनोद राणा, ज्ञानसिंह चौहान, भगत सिंह, सतीश राठौर, राजेश, संजय कांबोज, सुखपाल कांबोज, नकली राम, पूजा, नाहर सिंह, धीरज राणा, विजय राणा, विवेक त्यागी, नाथीराम चौहान, सुलेखचंद, दीपक सैनी, नेकीराम, जुम्मन कश्यप, सुमन आदि शामिल रहे। 

बसपा में अब महावीर का भविष्य संकट में 
पूर्व सांसद जगदीश राणा के भाजपा का दामन थामने के बाद बहुजन समाज पार्टी में उनके छोटे भाई विधायक महावीर राणा का भविष्य संकट में पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि विधानसभा की सदस्यता बचाए रखने के लिए विधायक महावीर राणा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो बसपा हाईकमान अब महावीर राणा को लेकर भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें