फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: द्रमुक के खेमे में शामिल हुए अन्नाद्रमुक से निकाले गए पूर्व मंत्री समेत अन्य नेता

Sun, 11 Jul 2021 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री थोप्पु एनडी वेंकटचलम और पार्टी के एक पूर्व सांसद रविवार को यहां द्रमुक में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
द्रमुक में शामिल हुए अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता - फोटो : twitter.com/arivalayam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी द्वारा पार्टी से निष्कासित किए गए वेंकटचलम के अलावा पूर्व सांसद और विधायक बीआर सुंदरम व अन्य नेता द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी पार्टी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि वेंकटचलम को इरोड जिले में पेरुन्दुरई सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दिए जाने पर छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए अन्नाद्रमुक से मार्च में निष्कासित कर दिया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इरोड से अन्नाद्रमुक के 100 से भी अधिक पदाधिकारी अब द्रमुक में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें