फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से 8 तारीख को नहीं दिखाए जाएंगे एग्जिट पोल

Sat, 04 Mar 2017 05:03 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन
चुनाव खत्म होने के बाद सभी जगह एग्जिट पोल का बोलबाला रहता है। इसके अलावा लोगों में इसके लिए काफी उत्सुकता देखने को मिलती है। मगर इस बार चुनाव बाद होने वाले एग्जिट पोल के नतीजों के लिए लोगों को एक और दिन का इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। पहले 8 तारीख को एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण होना था।
विज्ञापन


9 मार्च को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर मतदान होगा। इस मतदान के खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण होगा। दरअसल यूपी के अलापुर और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के उम्मीदवारों की मौत के बाद वहां 9 मार्च को चुनाव होंगे।

आयोग ने शुक्रवार को कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण 9 मार्च को इन दोनों सीटों पर पांच बजे चुनाव खत्म होने के आधे घंटे बाद यानी साढ़े पांच बजे शाम से होगा। चुनाव नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल का प्रसारण सभी राज्यों में सभी चरणों के चुनाव खत्म होने के दिन मतदान के आधे घंटे बाद ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें