फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2021: मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल पर होंगी सबकी निगाहें, जानें कब और कहां होंगे जारी

Thu, 29 Apr 2021 12:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के मतदान के खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर रहेंगी। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि शाम को साढ़े सात बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है और मतदान की प्रक्रिया खत्म होते ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर रहेंगी। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कह दिया है कि मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल नहीं दिखाना है। शाम को साढ़े सात बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों और टेलीविजन चैनलों को ये निर्देश दे दिया है कि वो शाम को साढ़े सात बजे से पहले एग्जिट पोल नहीं दिखा सकते। बता दें बंगाल में मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और बंगाल के लिए एग्जिट पोल जारी हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कैसी रही चुनावी प्रक्रिया...

1. पश्चिम बंगाल
26 अप्रैल को हुए सातवें चरण के मतदान में 76.89 फीसदी वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में सभी रैलियों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करने का फैसला किया। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी सभी रैलियां रद्द करने का फैसला लिया। रैलियों के दौरान भाजपा और टीएमसी ने जमकर एक-दूसरे पर निशाना साधा और आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पश्चिम बंगाल में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जान फूंक दी, इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी ने जमकर  हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


2. तमिलनाडु
तमिलनाडु में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान कराए गए। तमिलनाडु में 71.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहीं जिलों की बात करें तो करूर जिले में सबसे ज्यादा 83.92 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, वहीं चेन्नई में सबसे कम 55.28 फीसदी वोटिंग हुई। 

3. असम
असम में तीन चरणों में मतदान किए गए। असम में पहला मतदान 27 मार्च, दूसरा मतदान एक अप्रैल और तीसरा मतदान छह अप्रैल को किया गया। मौजूदा समय में असम में भाजपा की सरकार है। असम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जमकर रैलियां कीं। वहीं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूब जनसभाएं कीं। असम में सीएए और चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चित रहा। वहीं कांग्रेस ने राज्य के लिए पांच गारंटी देने का भी वादा किया। 

4.केरल
केरल में 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े गए। केरल में भी तमिलनाडु की तरह एक ही चरण में चुनाव करवाया गया और वहां 73.58 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। वहां कुल 2.74 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। केरल में भाजपा की सरकार लाने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर रैली की। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सक्रियता दिखाई। 

5. पुडुचेरी
पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान करवाया गया और राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें