फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: नतीजा जो भी आए, भाजपा अपने बयान पर अडिग, बोली- बंगाल में चुनाव की वजह से नहीं फैला 'कोरोना'

Thu, 29 Apr 2021 11:56 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

खैर, ये एग्जिट पोल हैं, असल नतीजे दो मई को आएंगे। बड़ी बात ये है कि एग्जिट पोल के बाद भी भाजपा ये मानने को तैयार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की वजह से कोरोना फैला है। भाजपा की राज्य  इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष बताते हैं, महामारी और चुनाव का कोई जुड़ाव नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा और तृणमूल, दोनों पार्टियों के बीच टक्कर रही है। एक सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी को बढ़त यानी 158 सीटें दिखाई गई है तो दूसरे में भाजपा को 143 सीटों के साथ आगे बताया जा रहा है। यहां पर तृणमूल के हिस्से में 133 सीटें आ सकती हैं। 

विज्ञापन


खैर, ये एग्जिट पोल हैं, असल नतीजे दो मई को आएंगे। बड़ी बात ये है कि एग्जिट पोल के बाद भी भाजपा ये मानने को तैयार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की वजह से कोरोना फैला है। भाजपा की राज्य  इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष बताते हैं, महामारी और चुनाव का कोई जुड़ाव नहीं है। वहां अब कोरोना के केस सामने आ रहे हैं तो उसका कारण चुनाव नहीं है। अगर ऐसा होता तो बंगाल में दो माह से चुनाव चल रहा है, तब क्यों नहीं केस बढ़े। बिहार में भी तो चुनाव हुआ था, वहां कुछ हुआ क्या। 

गुरुवार को चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद घोष ने कहा कि भाजपा बहुमत से सरकार बना लेगी। जैसा ट्रेंड लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था, वही विधानसभा में भी रहा है। पश्चिम बंगाल के लोगों को बदलाव चाहिए था, इसलिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि भाजपा को सौ सीट नहीं मिलेंगी तो यह उसका वहम था। एक सवाल के जवाब में दिलीप घोष ने कहा कि आठ चरणों में चुनाव कराना जरूरी था। चुनाव से पहले हिंसा की जो बातें हो रही थीं, वैसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि ये निर्णय चुनाव आयोग का था, भाजपा का नहीं। 
विज्ञापन


राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि देश में कई दूसरे राज्यों में भी कोरोना फैल रहा है। क्या वहां पर चुनाव हो रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। कुछ लोगों ने भाजपा को बदनाम करने के लिए यह राग छेड़ दिया है कि बंगाल में चुनाव के कारण कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। वहां कोरोना संक्रमण का कोई दूसरा कारण हो सकता है, मगर चुनाव नहीं है। बंगाल में कोरोना और चुनाव को भाजपा के साथ न जोड़ें। जिस तरह से दूसरी पार्टियां अपना प्रचार कर रही थीं, वैसे ही भाजपा ने किया है। चुनाव आयोग जैसी हिदायत देता गया, राजनीतिक दलों ने उसे माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें