‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन’(AICTE) ने ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉक्टर अनुराग बत्रा को मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI), गुरुग्राम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का मेंबर नियुक्त किया है।
यह पहली बार है जब ‘एमडीआई’ ने अपने किसी पूर्व छात्र को बोर्ड में शामिल किया है। ‘AICTE’ के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल. डी सहस्रबुद्धे का कहना है, 'डॉक्टर बत्रा की नियुक्ति ‘AICTE’ की उस पहल के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य इंडस्ट्री के दिग्गजों के अनुभव और जानकारी का इस्तेमाल कर बिजनेस शिक्षण संस्थानों को और आगे बढ़ाना है।'
डॉ. बत्रा को बोर्ड में शामिल किए जाने पर ‘MDI’ के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सिंह का कहना है कि डॉक्टर बत्रा इस संस्थान के काफी प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं, जिन पर हमारी फैकल्टी और छात्रों को काफी गर्व है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट के बोर्ड में उनकी नियुक्ति काफी खुशी की बात है। इस पद पर नियुक्ति से हम सभी को उनके अनुभवों का काफी लाभ मिलेगा।
अपनी इस उपलब्धि पर डॉक्टर बत्रा का कहना है, 'इंस्टीट्यूट पहले से ही काफी बेहतर कर रहा है और मैं अपनी तरफ से बोर्ड और डायरेक्टर को पूरी तरह से हर संभव सपोर्ट करूंगा।