फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पालघर के जल आपूर्ति परियोजना में ढह गई मिट्टी और दीवार, मलबे के अंदर दबा खनन मशीन ऑपरेटर

Thu, 30 May 2024 01:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर अन्य स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गई। सूर्या क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एक पहल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पालघर के जल आपूर्ति परियोजना में मिट्टी और दीवार ढहने से एक खनन मशीन ऑपरेटर उसमें फंस गया। यह घटना बुधवार की रात नौ बजे सुरंग शाफ्ट खुदाई के दौरान घटी। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग शाफ्ट खुदाई के दौरान मिट्टी और दीवार खनन मशीन के ऊपर ढह गई। इस हादसे में मशीन ऑपरेटर मलबे में फंस गया। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर अन्य स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गई। सूर्या क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एक पहल है। इसका उद्देश्य एमएमआर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। 

इस पहल के तहत मीरा-भयंदर, वसई-विरार और पालघर जिले के आसपास इलाकों में 403 एमएलडी(प्रति दिन मिलियन लीटर) पानी उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत वसई और विरार के लाखों निवासियों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें