फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में 1.40 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं: रेलवे बोर्ड

Sat, 05 Sep 2020 08:12 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : twitter@RailMinIndia
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में खाली पदों पर भर्ती के लिए रेलवे की तरफ से जल्दी ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि रेलवे तीन श्रेणियों में लगभग 1.40 लाख पदों को भरने के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं के पहले चरण का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए लगभग 2.42 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें खाली पदों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) जैसे गार्ड, कार्यालय क्लर्क, वाणिज्यिक क्लर्क और अन्य में 35,208 पद हैं, वहीं स्टेनो और टीचर्स जैसी श्रेणियों के लिए 1,663 पद और ट्रैक अनुरक्षक और पॉइंटमैन जैसे लेवल-वन रिक्तियों के लिए 1,03,769 पद शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अब तक परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सका। यादव ने कहा, 'तीन श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और बहुत जल्द एक विस्तृत शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें