भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा में शामिल होने के मौके पर त्रिपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि डेनियल बोरक भाजपा में तब शामिल हुए हैं, जब जल्दी ही राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।
पूर्व उग्रवादी नेता डेनियल बोरक अपने समूह के 29 अन्य सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा में शामिल होने के मौके पर त्रिपुरा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। उनके अलावा भाजपा की आदिवासी शाखा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिकास देबबर्मा और उपाध्यक्ष पाताल कन्या जमातिया भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डेनियल बोरक भाजपा में तब शामिल हुए हैं, जब जल्दी ही राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डेनियल ने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के काम से प्रेरित हैं। वे त्रिपुरा में आदिवासी लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन एनएलएफटी के पूर्व नेता डेनियल ने कहा कि वह एक एनजीओ त्रिपुरा यूनाइटेड इंडिजेनस रिटर्न्स पीपल काउंसिल (टीयूआईआरपीसी) के लिए काम कर रहे हैं, जो आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों, सहयोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए काम करता है। इस अवसर पर फणींद्रनाथ शर्मा और दीपक मजुमदार और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे।