फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन नायर ने जताई उम्मीद, कहा- चंद्रयान-3 मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए

Thu, 13 Jul 2023 12:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।

सार

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि इस समय मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि यह मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए ताकि हम अंतरिक्ष अन्वेषण (Space Exploration) में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर सकें।
विज्ञापन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष, जी माधवन नायर (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने गुरुवार को कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर सके। उन्होंने चंद्रमा की सतह पर नियोजित सॉफ्ट लैंडिंग को बहुत कठिन और जटिल उपाय बताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह मिशन इसरो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने लगभग चार साल पहले चंद्रयान-2 लैंडर की सॉफ्ट-लैंडिंग के दौरान आई समस्या को हल करने के लिए कई सिमुलेशन बनाए हैं और सिस्टम को मजबूत किया है। बता दें कि चंद्रयान-2 लैंडर की सॉफ्ट-लैंडिंग असफल रही थी।

विज्ञापन


नायर ने कहा, इस समय मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि यह मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए ताकि हम अंतरिक्ष अन्वेषण (Space Exploration) में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर सकें। 2003 से इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में सचिव के रूप में नायर के छह साल के कार्यकाल में 25 सफल मिशन पूरे किए गए थे।

इसरो ने 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट-लैंडिंग का प्रयास करने की योजना बनाई है। इस पर उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही कठिन और बहुत ही जटिल अभ्यास है और हम इसे किसी अज्ञात क्षेत्र में पहली बार कर रहे हैं और इसे लेकर काफी चिंता है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। नायर ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण से पहले भी सावधानी बरतने को कहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। इस गेम में हम कुछ नहीं कह सकते। यह एक बड़ा कार्यक्रम है जिसमें कई उप-प्रणालियां और घटक एक साथ काम कर रहे हैं। अगर कहीं कोई छोटी सी गड़बड़ी भी हो जाए तो हम किसी समस्या में पड़ सकते हैं, हमें वास्तव में सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्री-लॉन्च की तैयारियां चल रही हैं। मुझे उम्मीद है कि वे सभी पहलुओं को ध्यान से देखेंगे और यदि कोई विसंगति सामने आती है तो उसे नजरअंदाज नहीं करेंगे।

चंद्रयान-3 मिशन की उल्टी गिनती शुरू
इसरो ने चंद्रयान-तीन मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ (एमआरआर) पूरी कर ली है। इसरो ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा, एमआरआर बोर्ड ने प्रक्षेपण को अधिकृत कर दिया है। उल्टी गिनती गुरुवार से शुरू होगी। इसरो ने इस सप्ताह प्रक्षेपित किए जाने वाले चंद्रयान-3 मिशन के लिए संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी और प्रक्रिया का 24 घंटे का प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास किया। मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को प्रक्षेपण यान मार्क 3 (एलवीएम3) से अपराह्न 2:35 बजे प्रक्षेपित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें