फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrest: तेलंगाला में आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व मुख्य अभियंता गिरफ्तार; त्रिपुरा में 4 बांग्लादेशी धराए

Sun, 27 Apr 2025 11:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदरबाद/अगरतला।

सार

Arrest: तेलंगाना की एसीबी ने सिंचाई विभाग के अधिकारी बी. हरि राम को गिरफ्तार किया, जिन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके घर और रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली। वहीं, अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चार बांग्लादेशी नागरिक अगरतला से गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने सिंचाई विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसीबी ने शनिवार को एक बयान में कहा, गाजवेल में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग (सीएडी) में मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) बी. हरि राम पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है, जो उन्होंने अपनी सेवा के दौरान अवैध तरीकों और संदिग्ध साधनों से हासिल की थी। बयान में कहा गया, उनके घर और उनके रिश्तेदारों के 13 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति मिली। 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने की मुहिम; पाकिस्तानी दहशतगर्दों के मददगारों के चेहरे बेनकाब
विज्ञापन


अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में चार बांग्लादेशी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के लिए चार बांग्लादेशी नागरिकों को अगरतला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों बांग्लादेशी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शनिवार को कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाले थे। उन्होंने बताया कि इनमें से कोई भी भारत में प्रवेश के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: शराब घोटाला मामले में जगन रेड्डी पर गिरी गाज, SIT ने 3,200 करोड़ की रिश्वत का लगाया आरोप

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और रेलवे पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को सिपाही जाला जिले के सोनामुरा के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने घुसपैठ में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के सिपाही जाला जिले के विभिन्न स्थानों से आने वाले संदिग्ध मानव तस्करों को बांग्लादेशी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने और रसद मदद प्रदान करने में सहायत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है। 

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान विला, फ्लैट्स, दुकानें, खेत, घर, छह एकड़ में एक फार्महाउस जिसमें आम का बाग है, कोथगुडे में बन रहा एक मकान, खाली जमीन, दो कारें, सोने के गहने और बैंक में जमा पैसे जब्त किए गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें