1994 के इसरो जासूसी मामले में आरोपी बनाए गए सेवानिवृत्त उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी पीएस जयप्रकाश ने केरल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
जस्टिस के हरिपाल की पीठ ने शुक्रवार तक उन्हें गिरफ्तार न करने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने याचिका पर सीबीआई की राय भी मांगी है।
याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ को बताया कि उनका मुवक्किल मध्यम स्तर का अधिकारी था और जांच में केरल पुलिस की मदद करने वाली टीम का हिस्सा था। वह वैज्ञानिक नंबी नारायण से पूछताछ या गिरफ्तारी में शामिल नहीं था। उसने केवल पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक मरियम और डी शशि कुमारन से पूछताछ की थी। वह मालदीव की महिला फौजिया हसन के संपर्क में एक बार ही आया था।
विज्ञापन
इसके अलावा उसका इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। वह कभी भी नंबी नारायण से नहीं मिला और ऐसे में उनके खिलाफ काम करना की कोई वजह नहीं है। दो दशक बाद इस मामले में उन्हें आरोपी बनाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।