फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: केंद्रापाड़ा में युवती की मौत के मामले में नया मोड़, पूर्व प्रेमी के परिवार ने हत्या की जताई आशंका

Sat, 09 Aug 2025 01:26 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर / केंद्रापाड़ा

सार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में युवती के मौत के मामले में पूर्व प्रेमी के परिजनों ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि युवती की हत्या हॉरर किलिंग के लिए की गई है। बता दें कि मृतका के पिता ने दावा किया था कि मेरी बेटी मानसिक तनाव में थी और पूर्व प्रेमी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत के एक दिन बाद उसके पूर्व प्रेमी के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह आत्मदाह नहीं, बल्कि हॉरर किलिंग (सम्मान के नाम पर हत्या) का मामला हो सकता है। केंद्रापाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ कटारिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। महिला का पोस्टमार्टम कटक में मौजूद एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kendrapara Self-Immolation Case: मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ASI का तबादला; जानें अब तक क्या-क्या हुआ

पिता का दावा- पूर्व प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक, युवती कथित रूप से अपने पूर्व प्रेमी की तरफ से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान थी और बुधवार को घर में आग लगाकर उसने जान दे दी। उसका झुलसा हुआ शव घर की सीढ़ियों पर मिला। युवती के पिता ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा कि मुख्य गेट तोड़कर घर में प्रवेश करने पर उन्होंने बेटी का शव सीढ़ियों पर पाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि बेटी मानसिक तनाव में थी और पूर्व प्रेमी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि, लिखित शिकायत में उन्होंने न तो प्रेमी का नाम लिया और न ही ब्लैकमेल का जिक्र किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रेमी के परिजनों ने जताई आशंका
वहीं, पूर्व प्रेमी की मां ने स्थानीय टीवी चैनलों से कहा, 'मेरा बेटा और वह लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। मेरा बेटा उसने सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो नहीं डाली थी। हमें शक है कि यह हॉरर किलिंग का मामला हो सकता है।' पूर्व प्रेमी की बहन ने भी परिवार को चुनौती दी कि वे सबूत दिखाएं कि उसके भाई ने कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी। फिलहाल पूर्व प्रेमी चेन्नई में काम कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Odisha: ओडिशा में कॉलेज छात्रा ने किया आत्मदाह, पुलिस का दावा- प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से थी परेशान

पूरे मामले में एसपी सिद्धार्थ कटारिया ने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया के कुछ हिस्सों में जो खबरें चल रही हैं कि पूर्व प्रेमी को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया है, वह गलत हैं। उन्होंने कहा, 'हमने किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है। मैं खुद इस मामले की निगरानी कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें