फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 78 साल की खालिदा जिया की तबीयत बेहद नाजुक BNP का आरोप- बेहतर इलाज के लिए विदेश नहीं भेज रही सरकार

Sun, 23 Jun 2024 11:38 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ढाका

सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक हो गई है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने यह जानकारी देते हुए सरकार पर खालिदा का सही इलाज ना करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
खालिदा जिया और प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(BNP) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मृत्यु शय्या पर हैं। बीएनपी नेता ने प्रधानमंत्री शेख हसीना पर अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया के खिलाफ "व्यक्तिगत राजनीतिक प्रतिशोध" का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि खालिदा जिया को सही विदेशी इलाज नहीं मुहैया कराया गया है, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक हो गई है।

विज्ञापन


सुबह साढ़े तीन बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया
द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक 78 वर्षीय खालिदा जिया दुलशन स्थित अपने आवास फिरोजा में अचानक बीमार पढ़ गईं। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एम्बुलेंस में उन्हें एवरकेयर अस्पताल ले जाया गया।

फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, "हसीना की कार्रवाई व्यक्तिगत राजनीतिक द्वेष  का परिणाम है’। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमारी नेता खालिदा जिया को जरूरी इलाज नहीं दिया गया, जिसके कारण वह गंभीर हालत में मृत्यु शय्या पर हैं। खालिदा जिया को तुरंत सीसीयू में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


'जेल में इलाज ना करवाने के कारण ऐसी हालत हुई'
समाचार पोर्टल के अनुसार, बीएनपी नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा फासीवादी सरकार की प्रतिशोध लेने की नीति के कारण जिया को लंबे समय तक जेल में रखा गया है और पुरानी ढाका सेंट्रल जेल में उनका कुछ भी इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आलमगीर ने कहा कि बाद में घर पर रहने की इजाजत दी गई, लेकिन वह वास्तव में पूरी तरह से नजरबंद हैं और जेल में ही हैं।
विज्ञापन

 बीएनपी की प्रमुख जिया 1991 से 1996 तक और फिर 2001 से 2006 तक प्रधानमंत्री रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें