फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM पर खुले खेल के मूड़ में चुनाव आयोग, 3 जून से मिलेगा हैकिंग का चैलेंज

Sun, 21 May 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
cec
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों के सभी जवाब चुनाव आयोग ने डेमो के जरिए दिए। दिल्ली के विज्ञान भवन में ईवीएम-वीवीपीएटी पर दो घंटे तक ईवीएम से संबधित जानकारी दी गई। चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि ईवीएम हैकिंग से सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने की चुनौती भी दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बातें मुख्य तौर पर कहीं...
विज्ञापन


LIVE अपडेट:

चुनाव आयोग ईवीएम हैक करने की चुनौती देता है। 3 जून के बाद कोई भी पार्टी आकर ईवीएम से छेड़छाड़ के अपने दावे को साबित करे: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त #EVM challenge to start from June 3: #EC. — Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2017 ईवीएम हैकिंग का चैलेंज कोई भी राष्ट्रीय-राज्य स्तर की पार्टी दे सकती है। इसके लिए उसे 3 सदस्यों का नॉमिनेशन करना होगा। इसके लिए 26 मई 2017 के 5 बजे शाम तक का समय है।
विज्ञापन

  EVM Challenge open to national & state parties,can nominate 3 authorized persons, will need to confirm their interest by 5 pm on 26 May: CEC pic.twitter.com/KIH9mVA9Hv — ANI (@ANI_news) May 20, 2017 ईवीएम हैक करने का चैलेंज इसलिए रखा जा रहा है, ताकि मतदाताओं का भरोसा ईवीएम सिस्टम पर बना रहे:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
  ECI through this challenge will restore & enhance, faith & confidence of voters in EVM voting system: CEC — ANI (@ANI_news) May 20, 2017 ईवीएम से अगर कोई छेड़छाड़ की कोशिश करता है, तो मशीनें अपने आप बंद हो जाती हैं। इसके इंटरनल सर्किट में बदलाव नहीं हो सकता। हमारी ईवीएम छेड़छाड़ से मुक्त है:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त Replacement of internal circuit of #EVMs is not possible. Our EVMs have strong technological features and are tamper-proof: EC. — Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2017 हमारी मशीनें देश में ही बनती है, विदेश में बनने की बात गलत। ईवीएम में छेड़छाड़ कर बदलाव संभव नहीं: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त Manipulation of EVMs at manufacturing stage is totally ruled out due to stringent security measures taken: CEC Nasim Zaidi pic.twitter.com/hUkhoXozVs — ANI (@ANI_news) May 20, 2017 चुनाव आयोग मतदान के समय ही मशीनों को एक्टिवेट करता है, एक ही बार इस्तेमाल हो सकता है कोड: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

हमारी मशीनें ट्रोजन इन्फेक्टेड नहीं हो सकती, साथ ही ये हैकिंग प्रूफ भी हैं:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
  Trojan Horse (a key press sequence) can't be inserted into EVMs since chip on EVM is one-time programmable&doesn't have a Wi-fi chip: CEC — ANI (@ANI_news) May 20, 2017 ईवीएम की सुरक्षा 4 स्तरों पर होती है, डिफेक्टिव मशीनों को तुरंत हटाते हैं:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

ईवीएम को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए थे। हमनें 12 मई 2017 को सर्वदलीय बैठक के दौरान ईवीएम से जुड़ी शंकाओं का समाधान कर दिया था। हम सभी पार्टियों की शंकाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आने वाले सभी चुनाव वीवीपैट मशीनों के जरिए होंगे। हम सभी मतदान केंद्रों तक वीवीपैट मशीनें पहुंचाएंगे: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

वीपीपैट से निकली पर्ची द्वारा मतदाताओं को पर्ची मिलेगी, जिसमें साफ रहेगा कि उनका वोट किसको गया है: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

आयरलैंड में जो ईवीएम मशीनें इस्तेमाल की गई, उसकी सुरक्षा, डाटा ट्रांसफर के तरीके में गड़बड़ी थी:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

ईवीएम में छेड़छाड़ की बात भले ही कई पार्टियां कर रही हों, पर किसी भी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के सबूत नहीं दिए: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयोग ने दो घंटे के डेमो के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद आयोग ने अगले लोकसभा चुनाव में नए ईवीएम के इस्तेमाल के साथ ही हर बूथ पर वीवीपैट को अनिवार्य रूप से लागू करने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी, बसपा सहित कई दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर डेमो के जरिए ईवीएम को हैक करने का दावा किया था। हालांकि इससे पहले चुनाव आयोग ने कई बार दावा किया है कि ईवीएम के कंप्यूटर या इंटरनेट से नहीं जुड़े होने के कारण इसे हैक करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें