फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की टिप्पणी के बाद EC के चैलेंज पर आज NCP-CPI 10 बजे करेंगे EVM हैक

Sat, 03 Jun 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
evm
विज्ञापन
उत्तराखंड की न्यायालय द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद चुनाव आयोग ईवीएम चैलेंज का आयोजन कर रहा है। चुनाव आयोग ने पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक ही ईवीएम चैलेंज का निर्णय लिया है, जिसमें एनसीपी और सीपीआई(एम) हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने तमाम असमंजस की स्थिति साफ करते हुए शनिवार को सुबह 10 बजे ईवीएम चैलेंज का आयोजन किया है। इसके लिए एनसीपी और सीपीआई दोनों ही अपने 3 सदस्यीय टीम का नाम चुनाव आयोग को सौंप चुकी हैं, जो सुबह 10 बजे से अगले 4 घंटों तक ईवीएम से छेड़छाड़ होने के आरोपों पर मुहर लगाने की कोशिश करेंगे। हालांकि एनसीपी ने कहा था कि हैकिंग के लिए 4 घंटों बहुत कम हैं।   EVM Challenge is "on" as scheduled. It will start at 10 am, tomorrow. NCP and CPI(M) have nominated 3 representatives each: ECI pic.twitter.com/dcLT03CRZ1 — ANI (@ANI_news) June 2, 2017
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तराखंड की न्यायालय ने ईवीएम चैलेंज पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनाव आयोग इसका आयोजन नहीं कर सकता, क्योंकि ईवीएम में छेड़छाड़ का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है। हालांकि चुनाव आयोग ने ईवीएम चैलेंज का आयोजन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही रखा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें