फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम फडणवीस बोले- सभी औरंगजेब की मकबरा हटाने के पक्ष में, कांग्रेस सरकार ने इसे ASI के अधीन किया

Mon, 10 Mar 2025 09:57 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर छिड़ा विवाद अब दूसरा रूप लेने लगा है। दरअसल, शिवाजी महाराज के वशंज ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में मौजूद औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग की है। जिस पर सीएम फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी लोग चाहते हैं कि मुगल शासक औरंगजेब का मकबरा हटाया जाए, लेकिन इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत ही करना होगा। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में रखा था, इसलिए इसे हटाने के लिए कानून के दायरे में रहकर काम करना जरूरी होगा।  
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी के वंशज ने की थी मांग
बता दें कि, भाजपा सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, 'हम भी यही चाहते हैं, लेकिन यह एक संरक्षित स्थल है। कांग्रेस सरकार के दौरान इसे एएसआई के संरक्षण में लाया गया था। इसलिए इसे हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।'

अबू आजमी के हालिया बयान से मचा था बवाल
हाल ही में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र विधायक अबू आसिम आजमी के औरंगजेब के समर्थन में दिए गए बयान के बाद विवाद बढ़ गया था। विधानसभा में उनके बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ था। इसके बाद अबू आजमी 26 मार्च तक के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा और शिवसेना ने मकबरा हटाने की कई बार की मांग
औरंगजेब का मकबरा छत्रपति संभाजीनगर जिले में मौजूद है। इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने औरंगजेब का मकबरा हटाने की मांग की है। हालांकि, सरकार का कहना है कि कानून के तहत उचित प्रक्रिया अपनाकर ही कोई कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें