फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूचड़खानों पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव- भगवान के कानून में हर बूचड़खाना अवैध

Mon, 03 Apr 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव ने अवैध बूचड़खाने पर यूपी सरकार के उठाए गए कदमों को सही करार दिया है। रामदेव ने सरकार से एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी बूचड़खानों को अवैध ठहरा दिया है। योग गुरु ने कहा कि कोई भी बूचड़खाना वैध नहीं है। भगवान के कानून में सभी बूचड़खाने अवैध हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आते ही उन्होंने अपने वादे के मुताबिक अवैध बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


"सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर बाबा रामदेव ने ट्वीट कर कहा कि पशु को मारना ही अवैध है। भगवान के कानून में कोई बूचड़खाना वैध नहीं हैं।" पशु को मारना ही अवैध है, कोई भी बूचड़खाना भगवान के कानून के अनुसार वैध नहीं है। pic.twitter.com/TfpItcAowB — Swami Ramdev (@yogrishiramdev) April 3, 2017 बता दें कि यूपी में योगी सरकार के आते ही अवैध बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद मीट व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना समस्या उनके सामने रखी। हालांकि, इसके बाद कोर्ट ने लाइसेंस की नई प्रक्रिया पर सरकार से सवाल किया है। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि अवैध बूचड़खानों को छोंड़ेंगे नहीं और वैध को छेड़ेंगे नहीं।

हालांकि, यूपी में हुई कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अवैध बूचड़खानों के प्रति सख्ती देखने को मिली। बाबा रामदेव ने इस मुद्दे को आध्यात्म और भगवान से जोड़कर अलग ही रंग दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें