फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: महिला सशक्तिकरण पर जी-20 के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगी EU की आयुक्त, इन मुद्दों पर करेंगी चर्चा

Tue, 01 Aug 2023 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

G20: यूरोपीय संघ (ईयू) की आयुक्त हेलेना दल्ली गुजरात के गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण पर तीन दिवसीय जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगी। 
विज्ञापन
यूरोपीय संघ की आयुक्त हेलेना दल्ली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ (ईयू) की आयुक्त हेलेना दल्ली गुजरात के गांधीनगर में महिला सशक्तिकरण पर तीन दिवसीय जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगी। 

विज्ञापन

भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यूरोपीय आयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में ईयू का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें इस वर्ष महिलाओं के नेतृत्व वाले समावेशी विकास का विषय है। आयुक्त 2 अगस्त को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में महिला सशक्तिकरण पर जी-20 के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगी। इसके बाद वह शिक्षा और एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमैटिक्स) सत्र में ईयू का मंत्रिस्तरीय बयान देंगी।
 

बयान में आगे कहा गया है कि सत्र के दौरान आयुक्त हेलेना दल्ली महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें मजबूत करने की चुनौतियों और अवसरों पर भी बोलेंगी और वैश्विक चर्चा को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।  
 

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय स्तर पर हमने पिछले चार वर्षों में एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए काम किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नीति विकास से कार्यान्वयन तक निर्णय लेने के सभी चरणों में लैंगिक समानता पर एक नजरिया शामिल हो। इस अनुभव से हमने जो सीखा है, उसे साझा करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्य देशों द्वारा किए गए कार्यों से सीखने के लिए उत्सुक हैं।
 

शिक्षा और एसटीईएम के सत्र के विषय को संबोधित करते हुए आयुक्त दल्ली यह भी बताएंगी कि किस तरह लैंगिक रूढ़ियों का हमारे समाजों पर हानिकारक प्रभाव पड़े हैं। बयान में कहा गया है कि ये लैंगिक रूढ़ियां महिलाओं और पुरुषों दोनों की आकांक्षाओं को बाधित कर सकती है। 
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर तीन दिवसीय जी 20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2 अगस्त को शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरान करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें