अकासा एयरलाइंस ने विदेश की उड़ाने की रद्द
विशाल राख के गुबार के असर से बचने के लिए अकासा एयरलाइंस ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को पूरा पैसा वापस या सात दिन के भीतर मुफ्त रि-बुकिंग का विकल्प दिया है।
राख ने उड़ानों को बनाया असुरक्षित
एयरलाइन ने उड़ानों के रद्द होने को लेकर बयान जारी कर बताया कि विस्फोट से उठी राख ने प्रभावित मार्गों पर सुरक्षित उड़ान की स्थिति बिगाड़ी। इसी तरह से इंडिगो ने भी अपने कुछ उड़ानों को रद्द किया या रूट बदलकर संचालित किया। उदाहरण के लिए, इंडिगो की कन्नूर-अबू धाबी फ्लाइट (6E1433) को राख के नजदीक आने पर अहमदाबाद मोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें:- H-1B Visa: 'ट्रंप ने कह दिया है- अमेरिकी लोगों को ही देनी होंगी नौकरियां', एच-1बी वीजा पर बोला व्हाइट हाउस
डीजीसीए की सख्त एडवाइजरी- क्या निर्देश दिए गए?
मामले में डीजीसीए ने सभी एयरलाइनों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने कहा कि राख वाले इलाकों और ऊंचाइयों से उड़ानें न भरी जाएं। एयरलाइनों को उड़ान मार्ग और ईंधन की योजना बदलने, किसी भी संदिग्ध राख-संबंधी घटना जैसे इंजन में समस्या या केबिन में धुआं या गंध की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
डीजीसीए की एडवाइजरी में एयरपोर्ट्स को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए है। इसके तहत एयरपोर्ट्स को भी रनवे, टैक्सीवे और एप्रन पर राख की जांच करनी होगी और जरूरत पड़ने पर संचालन रोकना होगा। इसके साथ ही एयरलाइनों और एयरपोर्ट्स को सैटेलाइट तस्वीरों और मौसम विभाग से लगातार अपडेट लेने की सलाह दी गई है।