फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blind T20 WC: कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने चैंपियन भारतीय टीम को किया सम्मानित, साझा किया वीडियो

Tue, 25 Nov 2025 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारतीय टीम को सम्मानित किया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। जीत के बाद चैंपियन बेटियों का भारत में जोरदार स्वागत हुआ है। कर्नाटक में भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कर्नाटक भाजपा ने इसका वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की मेहरीन ने टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन
इस टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका शुरुआती दौर में पांच में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। टीम ने अमेरिका को हराया था। पाकिस्तान की मेहरीन अली छह टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंदों पर 230 रन बनाना शामिल है। मेहरीन ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें