ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक हल्का विमान शॉपिंग सेंटर से टकरा गया। इस घटना में पांच लोग मारे गए हैं। यह विमान मेलबर्न के एसेन्डन एयरपोर्ट से उड़ा था।
Deeply saddened by the tragic accident at Essendon today. Our hearts & prayers are with the victims and their families.
— Malcolm Turnbull (@TurnbullMalcolm) February 21, 2017
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक हादसा संभवतः इंजन फेल हो जाने की वजह से विमान दुर्घटना का शिकार हुआ। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ।
#EXCLUSIVE: Final moments before a light plane crashes into Essendon's #DFO, killing all on board.
READ: https://t.co/oTu4fwZDwo #TenNews pic.twitter.com/mvVL84sIy2
— TEN Eyewitness News (@channeltennews) February 21, 2017
हादसे के बाद विमानों मेलबर्न और एनलोन एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्लेन के टकराने के समय डीएफओ शॉपिंग सेंटर बंद था और संभवतः उसके अंदर रहने वाले किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
विक्टोरिया प्रांत की पुलिस मंत्री लिसा नेविली के मुताबिक यह विमान पास के बैस स्ट्रेट में स्थित तस्मानिया किंग आइलैंड जा रहा था और इसमें सवाल सभी पांच लोग मारे गए हैं।
शॉपिंग सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होकर सेंटर के पिछले वेयरहाउस पर गिरा, लेकिन उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
बता दें कि सेंट्रल मेलबर्न से करीब 13 किमी की दूरी पर स्थित एसेन्डन एयरपोर्ट का इस्तेमाल आमतौर पर हल्के विमानों के लिए किया जाता है।
ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट ब्यूरो ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि विमान आखिर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हो गया। सेंटर से विमान टकराने के बाद उसमें विस्फोट हो गया और धुआं निकलने लगा।