कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपने सभी क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों को कोरोना वायरस महामारी के बीच हर महीने बीमाकृत व्यक्तियों और उनके आश्रितों को स्थायी विकलांगता लाभ और निर्भरता लाभों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, ईएसआईसी ने सभी क्षेत्रों और उप-क्षेत्र के अधिकारियों को बीमित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को हर महीने स्थायी विकलांगता लाभ और निर्भरता लाभ वितरित किया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पूरे कोविड -19 अवधि के दौरान सभी क्षेत्रों और उप-क्षेत्रों में बीमाकृत व्यक्तियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जानी चाहिए। राजस्थान में, पिंडवाड़ा जिला सिरोही, राजस्थान में काम कर रहे सिलिकोसिस / बायोसिनोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित 48 ईएसआईसी बीमाकृत व्यक्तियों के लिए जयपुर के मॉडल अस्पताल में मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है।