फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत: केरल, तमिलनाडु-कर्नाटक को जोड़ेगी पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन; तेज और आरामदायक सफर

Sat, 08 Nov 2025 11:37 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम

सार

Ernakulam-Bengaluru Vande Bharat: पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसमें दक्षिण के तीन राज्यों, केरल, तमिलनाडु और केरल, को जोड़ने वाली पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन भी शामिल है। एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ यात्रा का समय घटाएगी, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आराम भी देगी।
विज्ञापन
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ेगी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एर्नाकुलम-केएसआर बंगलूरू वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दक्षिण भारत की तीन महत्वपूर्ण राज्यों, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, को जोड़ने वाली पहली इंटर-स्टेट सेमी-हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airport Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित

सफर अब होगा तेज और आरामदायक
यह आठ कोच वाली ट्रेन एर्नाकुलम से चलकर त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सलेम होते हुए कृष्णराजपुरम और अंत में केएसआर बंगलूरू पहुंचेगी। पहले जहां एर्नाकुलम से बंगलूरू की यात्रा में करीब 11 घंटे लगते थे, वहीं नई वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी केवल आठ घंटे 40 मिनट में तय करेगी।
विज्ञापन


सेवा की शुरुआत और समय-सारिणी
इस ट्रेन की नियमित सेवा 9 नवंबर 2025 से शुरू होगी। बंगलूरू से यह रोजाना (बुधवार को छोड़कर) सुबह 5:10 बजे चलेगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह एर्नाकुलम से 2:20 बजे रवाना होकर रात 11 बजे बंगलूरू पहुंचेगी।

व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा
दक्षिण रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन तीनों राज्यों के बीच व्यापार, शिक्षा, पर्यटन, तीर्थयात्रा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। यह ट्रेन पलक्कड़, जिसे केरल का प्रवेश द्वार कहा जाता है, तक पहुंचने वाली पहली वंदे भारत सेवा होगी।

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें जीपीएस आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, एर्गोनोमिक सीटें, ऑटोमेटिक दरवाजे, रीडिंग लाइट्स और वाई-फाई सुविधा शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airport Glitch: क्या ATC ने जुलाई में मिली चेतावनी की अनदेखी की? अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे के बाद आया था अलर्ट

दक्षिण भारत के लिए नई रफ्तार
वर्तमान में देशभर में 130 से अधिक वंदे भारत सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो भारत के कई हिस्सों को तेजी से जोड़ रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह नई ट्रेन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से तीनों राज्यों को और करीब लाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें