फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गूंज दुनिया तक: नार्वे के पूर्व मंत्री सोल्हेम ने कहा- पीएम मोदी की बड़ी जीत, पश्चिम ले सीख

Thu, 07 May 2026 05:13 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क

सार

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। नार्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोल्हेम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र बेहद मजबूत है और पश्चिमी देशों को इसकी ताकत और जनभागीदारी का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। वैश्विक पर्यावरण लीडर और नार्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोल्हेम ने इस जीत को पीएम नरेंद्र मोदी केे लिए बड़ी जीत बताया है और कहा है कि अब समय आ गया है कि पश्चिमी देश भारतीय लोकतंत्र की ताकत को समझें और उसका सम्मान करें।
विज्ञापन


एरिक ने कहा, बंगाल और असम जैसे बड़े राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने जोर दिया कि इन चुनावों में मतदान प्रतिशत 90% से अधिक रहा, जो यूरोप और अमेरिका के चुनावों की तुलना में काफी ज्यादा है।  एरिक ने कहा, बंगाल की आबादी 10.6 करोड़ से अधिक है, जो यूरोपीय संघ के किसी भी देश से बड़ी है, इसलिए परिणाम दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

मोदी पर झूठ बोलती है पश्चिमी मीडिया
सोल्हेम ने पश्चिमी मीडिया की आलोचना करते हुए कहा, अक्सर प्रधानमंत्री मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा और उनकी नीतियों को हिंदू कट्टरता के रूप में पेश किया जाता है, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। उनके अनुसार, भारत न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि यह अपनी जड़ों, परंपराओं और इतिहास में गहराई से स्थापित एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था भी है। एरिक ने कहा कि  जब अमेरिका और यूरोप में लोकतंत्र चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब दुनिया को भारत से प्रेरणा लेनी चाहिए, न कि उससे डरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें