फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US University Fair: मेले में शामिल हुए राजदूत गार्सेटी, बोले- भारतीय छात्रों के सपनों को पूरा करना हमारा मकसद

Wed, 30 Aug 2023 02:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गार्सेटी का कहना है कि इस साल मेले का आयोजन करके हमें खुशी मिल रही है। क्योंकि, छात्र यहां एक साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेज के प्रतिनिधियों से आमने-सामने बात कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Eric Garcetti - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में स्टडी इन द यूएस विश्वविद्यालय मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी शामिल हुए। इस दौरान 38 मान्यता प्राप्त अमेरिकी विश्वविद्यालय और कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ छात्रों और उनके परिजनों को बात करने का मौका मिला। 

पिछले साल की मुकाबले में इस साल अमेरिका गए अधिक भारतीय छात्र

विज्ञापन

अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने कहा कि हम भारतीय छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप चाहे किसी अमेरिकी केंद्र में शोध कर रहे हैं या आवेदन प्रक्रिया से गुजर रहे हों यह अमेरिकी परिसर में मिलने वाली विश्व स्तरीय शिक्षा और सुविधाओं का आनंद ले रहे हों, अमेरिका आपका समर्थन करने में सम्मानित महसूस करता है। दो लाख से अधिक भारतीय छात्रों ने 2021-22 अकादमिक वर्ष में अमेरिका को शिक्षा के लिए चुना है। पिछले साल की तुलना में इस साल 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। गार्सेटी का कहना है कि इस साल मेले का आयोजन करके हमें खुशी मिल रही है। क्योंकि, छात्र यहां एक साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेज के प्रतिनिधियों से आमने-सामने बात कर सकते हैं।
 

 

अमेरिका भारतीय छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक एडम ग्रोट्स्की ने कहा कि प्रमाणिक और निष्पक्ष जानकारी की शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिकी कॉलेज परिसरों में विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक विकल्पों का लाभ उठाएं। भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका सबसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय अध्ययन स्थल बना हुआ है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें