फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein Files Row: चर्चित अमेरिकी महिला वकील ने दिया इस्तीफा; भारत में कांग्रेस की मांग- पद छोड़ें हरदीप पुरी

Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

सार

एपस्टीन फाइल्स को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका से भारत तक इस यौन अपराधी से नाम जुड़ने के कारण कई हस्तियों की किरकिरी हो रही है। अमेरिका में गोल्डमैन सैश की चर्चित वकील कैथी रुएमलर ने इस्तीफा दे दिया है। दस्तावेजों को लेकर हो रहे विवाद पर भारत में विपक्षी राजनीतिक दल- कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से इस्तीफा मांगा है। देश-विदेश में इस मामले की आंच किन हस्तियों तक पहुंच रही है? सियासी दलों का पूरे विवाद पर क्या कहना है? जानिए ऐसे सभी सवालों के संक्षिप्त जवाब, अमर उजाला की इस रिपोर्ट में
विज्ञापन
एपस्टीन फाइल्स विवाद (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में जारी एपस्टीन दस्तावेजों में नाम आने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। जिन देशों में हाईप्रोफाइल लोगों ने अपने पद छोड़े हैं, उनमें अमेरिका के अलावा नॉर्वे, ब्रिटेन और कई अन्य देश भी शामिल हैं। भारत में भी एपस्टीन फाइल्स की तपिश महसूस की जा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से इस्तीफा मांगा जा रहा है। हालांकि, पुरी ने तमाम आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को हास्यास्पद बताया। इसी बीच अमेरिका में एक चर्चित महिला वकील ने एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इस विवादित और जघन्य यौन अपराधी से नाम जुड़ने के बाद अब तक किन लोगों को पद छोड़ना पड़ा? किनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है? राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले में कौन से दल या नेता की क्या प्रतिक्रिया है? आइए जानें ऐसे तमाम सवालों के जवाब

दरअसल, एपस्टीन फाइल्स विवाद से प्रतिष्ठित निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की शीर्ष वकील का नाम भी जुड़ गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस से जुड़ी रहीं काउंसल कैथी रुएमलर ने इस्तीफा दे दिया है। उनके और डले जेफ्री एपस्टीन के बीच ईमेल से पता मय चला है कि दोनों के बीच घनिष्ठ रेक्ष संबंध थे। उन्होंने एपस्टीन को बड़े नए भाई के रूप में बताते हुए उनके यौन दल अपराधों को कम करके आंका था। गन हालांकि बाद में रुएमलर ने एपस्टीन को रक्षस कहा है। यह पद उन्होंने 2020 से संभाला हुआ था।
विज्ञापन


एपस्टीन को राक्षस कहने से पहले और 2019 में यौन अपराधों के लिए दूसरी बार गिरफ्तार होने तथा बाद में मैनहट्टन जेल में आत्महत्या करने से सा। पहले एपस्टीन के साथ उनका रिश्ता काफी अलग था। रुएमलर ईमेल में एपस्टीन को अंकल जेफ्री कहती थीं और कहती थीं कि वह उन्हें बहुत प्यार करती थीं। इस्तीफे से पहले एक बयान में, गोल्डमैन सैश के प्रवक्ता ने कहा कि रुएमलर को एपस्टीन से पहचान रखने का बहुत अफसोस है। 

एपस्टीन ने कैथी रुएमलर दिए महंगे उपहार
2014 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद निजी वकालत के दौरान, रुएमलर को एपस्टीन से कई महंगे उपहार मिले, जिनमें आलीशान हैंडबैग और फर कोट शामिल थे। ये उपहार एपस्टीन को 2008 में यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराए जाने और यौन अपराधी के रूप में पंजीकृत होने के बाद दिए गए थे। रुएमलर ने 2018 में एपस्टीन को लिखा, कितना प्यारा और विचारशील... अंकल जेफ्री को धन्यवाद।

भारत में भी महसूस हो रही तपिश
भारत में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने सवाल उठाया है कि पुरी किस अधिकार से अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन के संपर्क में थे। कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2017 में हरदीप पुरी विकासशील देशों के अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली नामक संस्थान के अध्यक्ष थे, जिसे भारत सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है। उन्होंने पूछा कि उस दौरान पुरी किसके निर्देश पर एपस्टीन से संवाद कर रहे थे। खेड़ा ने यह भी सवाल उठाया कि वर्ष 2014 से 2016 के बीच उनकी बातचीत किस अधिकार के तहत हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा से पहले इस विषय पर चर्चा क्यों की गई।

हरदीप सिंह पुरी ने आरोपों से किया इन्कार
पार्टी का कहना है कि पूरे मामले की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया और पुरी से जवाब मांगा। हालांकि हरदीप सिंह पुरी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी एपस्टीन से कुछ मौकों पर मुलाकात हुई थी, लेकिन उसका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था।

किन कारणों से चर्चा में है एपस्टीन फाइल्स?

विज्ञापन

कौन है एपस्टीन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें