फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: एटीएम से पीएफ का पैसे निकालने पर आया बड़ा अपडेट, ईपीएफओ 3.0 जल्द होगा लांच

Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

EPFO 3.0: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, आने वाले दिनों में ईपीएफओ 3.0 आ रहा है, मेरा वादा है ईपीएफओ लाभार्थी एटीएम से अपना पैसा निकाल पाएंगे…सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
ATM से पीएफ का पैसे निकालने पर बड़ा अपडेट - फोटो : X / @mansukhmandviya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को घोषणा की कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही 'ईपीएफओ 3.0 संस्करण' लॉन्च करेगा, जिससे सदस्य एटीएम से अपने फंड का निकासी कर सकेंगे, साथ ही अन्य कई नई सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

 
'EPFO 3.0 संस्करण बैंकिंग प्रणाली के बराबर होगा'
हैदराबाद में ईपीएफओ के तेलंगाना जोनल कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मंसुख मांडविया ने कहा, 'ईपीएफओ 3.0 संस्करण बैंकिंग प्रणाली के बराबर होगा। जैसे बैंक में लेन-देन होता है, वैसे ही ईपीएफओ सदस्य अपनी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से सभी काम कर सकेंगे।'
 
'अब आपको EPFO कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी'
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, 'अब आपको ईपीएफओ कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही आपको नियोक्ता के पास जाना पड़ेगा। यह आपका पैसा है, और आप जब चाहें इसे निकाल सकते हैं। भविष्य में, आप एटीएम से अपने पैसे निकाल सकेंगे। हम ईपीएफओ में ऐसी सुधार प्रक्रियाएं लागू कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 
'ईपीएफओ में सुधार हो रहे हैं, शिकायतें कम हो रही हैं'
मंत्री मनसुख मांडविया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईपीएफओ में बदलाव आ रहे हैं और इसमें सुधार हो रहे हैं। शिकायतें कम हो रही हैं और सेवाएं बढ़ रही हैं। ईपीएफओ की प्रणाली और कार्यप्रणाली अब लोगों के अनुकूल हो चुकी है। उन्होंने ईपीएफओ के प्लेटफ़ॉर्म में किए गए सुधारों का उल्लेख किया, जिसमें फंड ट्रांसफर, क्लेम ट्रांसफर, नाम में सुधार और किसी भी बैंक से पेंशन की निकासी शामिल हैं। इस अवसर पर कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें