फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ

Mon, 11 Mar 2019 06:34 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईपीएफओ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के खाताधारकों को अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर ईपीएफ हस्तांतरित करने के लिए आवेदन नहीं करना होगा। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, यह ईपीएफ के हस्तांतरण की प्रक्रिया अपने आप हो जाएगी। 

विज्ञापन


अभी खाताधारकों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) होने के बावजूद नौकरी बदलने पर ईपीएफ दावे के लिए आवेदन दाखिल करना पड़ता है। ईपीएफओ को हर साल ईपीएफ हस्तांतरण के करीब 8 लाख आवेदन मिलते हैं। 

अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ मौजूदा समय में नौकरी बदलने पर ईपीएफ हस्तांतरण प्रक्रिया को स्वचालित बनाने के लिए पायलट आधार पर परीक्षण कर रहा है। सभी खाताधारकों के लिए यह सुविधा अगले वित्त वर्ष में किसी समय शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें