फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस आज, दो दिन का ऑनलाइन फिल्म महोत्सव होगा

Sat, 05 Jun 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
world environment day - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्र सरकार का फिल्म डिवीजन इस बार पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार से दो दिन का ऑनलाइन फिल्म महोत्सव शुरू करेगा। इस बार पर्यावरण दिवस की थीम है पारिस्थितिकी बहाली।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य हर महाद्वीप व महासागर में पारिस्थितिकी प्रणालियों के क्षरण को रोकना और हुए क्षरण की वापसी करना है। फिल्म महोत्सव को ‘ओएसिस ऑफ होप’ नाम दिया गया है। इसमें 5 और 6 जून को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी फिल्मों को शामिल किया जाएगा।

इसमें द जंगल मैन लोया, नेचुरल वे, प्रसिद्ध पर्यावरणविद सालुमराडा थिमक्का के जीवन पर बनी फिल्म, प्रकृति के मध्य पले बच्चे की कहानी माई सन और प्लास्टिक के गंभीर परिणामों का दिखाती फिल्म प्लास्टिक की दुनिया दिखाई जाएगी। इन फिल्मों की स्ट्रीमिंग फिल्म डिवीजन की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर होगी।
विज्ञापन


मई में रोजाना 2 लाख किलो कोविड-19 बायोमेडिकल अपशिष्ट निकला : रिपोर्ट
देश में मई महीने में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों से रोजाना दो लाख किलोग्राम से अधिक बायोमेडिकल अपशिष्ट उत्पन्न हुआ। यह बात शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कही गई।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है मई में 2,03,000 किलोग्राम कोविड-19 बायोमेडिकल अपशिष्ट उत्पन्न हुआ और यह देश में गैर कोविड बायोमेडिकल अपशिष्ट का करीब 33 फीसदी है।

इसमें कहा गया है कि अप्रैल महीने की तुलना में मई में 46 प्रतिशत अधिक कोविड-19 बायोमेडिकल अपशिष्ट उत्पन्न हुआ। अप्रैल में रोजाना 1.39 लाख किलोग्राम कोविड-19 अपशिष्ट निकला था। वहीं मार्च में यह आंकड़ा रोजाना 75000 किलोग्राम था। मई महीने में गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक की कोविड-19 बायोमेडिकल अपशिष्ट में हिस्सेदारी 50 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें