फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: आरएसएस से जुड़ी 'भारत माता' की तस्वीर पर विवाद, राजभवन में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम किया गया रद्द

Thu, 05 Jun 2025 03:35 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में पर्यावरण दिवस के मौके को लेकर राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को उस वक्त रद्द कर दिया गया। जब राजभवन की ओर से कार्यक्रम में 'भारत माता' की एक तस्वीर लगाने और उस पर फूल अर्पित करने की मांग की गई। इसके बाद इसे आनन-फानन में राज्य सचिवालय के दरबार हॉल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पिनराई विजयन, केरल के सीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम विवाद की वजह से राजभवन से हटा दिया गया। ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब राजभवन की ओर से कार्यक्रम में 'भारत माता' की एक तस्वीर लगाने और उस पर फूल अर्पित करने की मांग की गई। यह तस्वीर आमतौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में उपयोग की जाती है। इस मांग को केरल सरकार के कृषि विभाग ने असंवैधानिक बताया और विरोध जताते हुए कार्यक्रम का स्थान बदल दिया। यह कार्यक्रम बाद में सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय के दरबार हॉल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengaluru Stampede: बंगलूरू भगदड़ मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कर्नाटक सरकार ने कहा- दोषारोपण के लिए कोई जगह नहीं

क्या था मामला?
मामले में राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने बताया कि पहले कार्यक्रम की रूपरेखा राजभवन ने तय की थी और सरकार ने उसे स्वीकार भी कर लिया था। लेकिन बुधवार शाम को अचानक कार्यक्रम में एक नया बिंदु जोड़ा गया - भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करना। मंत्री प्रसाद ने कहा, 'हम भारत माता का सम्मान करते हैं, लेकिन कार्यक्रम में ऐसी तस्वीर लगाना जो सिर्फ एक खास संगठन (आरएसएस) से जुड़ी हो, यह संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।' उन्होंने यह भी कहा कि राजभवन एक संवैधानिक कार्यालय है और वहां किसी एक विचारधारा से जुड़ी तस्वीर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Shashi Tharoor: 'देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं', कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर भड़के थरूर

आखिरी समय में बदला गया स्थान
राजभवन की ओर से यह बदलाव अचानक और अंतिम समय में किया गया, जिससे कृषि विभाग को जल्दबाजी में कार्यक्रम का स्थान बदलना पड़ा।



हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं बाद में राज्य सचिवालय के दरबार हॉल में ये कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ और पर्यावरण दिवस के महत्व पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें