फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: गांधीनगर में आज होगी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की बैठक, 130 प्रतिनिधि लेंगे भाग

Mon, 27 Mar 2023 01:59 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, गांधीनगर

सार

बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठन अटल भुजल योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, जल शक्ति अभियान, राष्ट्रीय जल मिशन आदि विषयों पर स्टाल लगाएंगे और प्रतिनिधियों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले कार्यो की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसके तहत जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक में 11 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ जी-20 सदस्य देशों के 130 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक 27-29 मार्च, 2023 को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार बैठक के एक भाग के रूप में आयोजित भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों को आधुनिकता और परंपरा के मिश्रण को देखने का अवसर मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि अडालज वाव में भारत की प्राचीन जल प्रबंधन प्रथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा- प्राचीन बावड़ी और साबरमती साइफन में भारत की इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

सोमवार से गांधीनगर में शुरू हो रही इस तीन दिवसीय बैठक में भूमि क्षरण को रोकने, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और जैव विविधता को समृद्ध करने, संसाधन दक्षता और चक्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने और जलवायु के अनुकूल ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने जैसे विषयगत क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि प्रतिनिधियों को विशेष रूप से तैयार किए गए नृत्य और संगीत प्रदर्शनों के माध्यम से गुजरात की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, और उन्हें अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर भी मिलेगा। मंत्रालय ने आगे कहा कि सम्मेलन जल शक्ति मंत्रालय के नेतृत्व में जल संसाधन प्रबंधन पर एक साइड इवेंट के साथ शुरू होगा, जहां जी20 सदस्य देश इस विषय पर सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रस्तुतियां देंगे। अंतिम दिन अधिक तकनीकी सत्र होंगे और अंतिम मंत्रिस्तरीय विज्ञप्ति की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठन अटल भुजल योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, जल शक्ति अभियान, राष्ट्रीय जल मिशन आदि विषयों पर स्टाल लगाएंगे और प्रतिनिधियों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले कार्यो की जानकारी देंगे।

दूसरी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की दूसरी बैठक सतत और लचीले भविष्य के प्रति जी-20 देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें