फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'हफ्ते भर के भीतर साफ हों राज्य के सभी मंदिर', सीएम शिंदे का जिलाधिकारियों को निर्देश

Mon, 15 Jan 2024 10:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारियों को सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारियों को राज्य के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक हफ्ते के भीतर मंदिरों में बदलाव को सुनिश्चित करने की अपील की है। 
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने की बैठक 
रविवार को सीएम शिंदे ने इसे लेकर अपने दफ्तर में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिरों को साफ रखने का आह्वान किया है। महाराष्ट्र में जिलाअधिकारियों को सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाना चाहिए और मंदिरों को इलेक्ट्रिक लाइट से सजाना चाहिए। बदलाव एक हफ्ते के भीतर नजर आना चाहिए।'

सीएम शिंदे ने कहा, 'प्रत्येक जिले के जिला योजना और विकास परिषद (डीपीडीसी) को मंदिरों और उसके आसपास की सफाई के लिए नियमित अंतराल पर कुछ धन आवंटित करना चाहिए।' उन्होंने बताया कि डीपीडीसी एक विशेष योजना के माध्यम से धन आवंटित कर सकती है। सीएम ने राज्य के राजस्व विभाग को इस काम की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें